अमेरिका-ईरान समझौते की खबरों से चमके सोने-चांदी : जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी ₹6,100 उछली, शुद्ध सोना ₹1.49 लाख के पार

सर्राफा बाजारों में आगामी दिनों में हलचल तेज रहने की उम्मीद

अमेरिका-ईरान समझौते की खबरों से चमके सोने-चांदी : जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी ₹6,100 उछली, शुद्ध सोना ₹1.49 लाख के पार
वैश्विक घटनाक्रमों और डॉलर में कमजोरी के चलते जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी दर्ज। चांदी ₹6,100 बढ़कर ₹2,32,500 प्रति किलो पहुंची। 24 कैरेट सोना ₹2,600 उछलकर ₹1,49,200 प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹2,400 बढ़कर ₹1,38,000 प्रति दस ग्राम।

जयपुर। वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रमों और मुद्रा बाजार में आए बड़े बदलावों का सीधा असर बुधवार को स्थानीय सर्राफा बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सुगबुगाहट की खबरों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में भारी कमजोरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई नरमी ने बहुमूल्य धातुओं की चमक को और बढ़ा दिया है। इन वैश्विक संकेतों के कारण जयपुर सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के भावों में ऐतिहासिक तेजी का रुख रहा।चांदी में ₹6,100 का बड़ा धमाकाऔद्योगिक मांग और चौतरफा लिवाली के चलते स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में आग लग गई है। आज चांदी हाजिर के भाव ₹6,100 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹2,32,500 के स्तर पर जा पहुंचे। बाजार जानकारों का मानना है कि डॉलर की कमजोरी के कारण आगामी दिनों में भी चांदी में यह तेजी बरकरार रह सकती है।

सोना ₹2,600 तक चमका, जेवराती सोना भी हुआ महंगा :

सोना श्रेणियों में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई। शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम में ₹2,600 प्रति दस ग्राम का बड़ा उछाल आया, जिससे इसके भाव ₹1,49,200 पर बंद हुए। वहीं, शादियों और घरेलू मांग के लिहाज से अहम माने जाने वाले जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमतों में भी ₹2,400 प्रति दस ग्राम की तेजी आई, जिसके बाद यह ₹1,38,000 के स्तर पर पहुंच गया।18 और 14 कैरेट सोने के ताजा भावकम कैरेट वाले सोने के खरीदारों के लिए भी आज कीमतें बढ़ी हुई रहीं। सर्राफा कमेटी के अनुसार:18 कैरेट सोना: ₹1,16,400 प्रति दस ग्राम रहा।14 कैरेट सोना: ₹92,500 प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया।बाजार समीक्षा: स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के टूटने से सोना-चांदी हमेशा निवेशकों की पहली पसंद बनते हैं। क्रूड ऑयल का कमजोर होना भी बुलियन मार्केट के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है, जिससे जयपुर सहित पूरे देश के सराफा बाजारों में आगामी दिनों में हलचल तेज रहने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया