खुशखबरी : जयपुर में होंगे IPL के चार मैच, बीसीसीआई ने जारी किया दूसरे चरण का कार्यक्रम
एसएमएस स्टेडियम में चल रही तैयारियां
राजस्थान क्रिकेट में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक उठापटक के बीच जयपुर को चार मैच मिलना बड़ी राहत। राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व में एसएमएस स्टेडियम में सेफ्टी और सिक्योरिटी समस्या का हवाला देते हुए मैच जयपुर से पुणे शिफ्ट करने की तैयारी।
जयपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को आईपीएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया। जयपुर को चार मैचों की मेजबानी मिल गई है। राजस्थान रॉयल्स अपने चार घरेलू मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी। आईपीएल के पहले चरण के कार्यक्रम में जयपुर को कोई मैच नहीं मिला था। राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के साथ गुवाहाटी को अपना दूसरा होम ग्राउण्ड बनाया है और टीम अपने शुरुआती तीन मैच गुवाहाटी में खेलेगी। आईपीएल मैचों के लिए एसएमएस स्टेडियम में पिछले एक माह से तैयारियां चल रही हैं। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने 4 मैच जयपुर में खेलने पर सहमति जताई थी।
जयपुर में होने वाले मैच
25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
(सभी मैच शाम 7:30 बजे से)
13 वेन्यू पर होंगे मैच
आईपीएल 2026 के मुकाबले देश के प्रमुख शहरों मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, धर्मशाला, रायपुर, जयपुर, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ सहित कुल 13 स्थानों पर खेले जाएंगे।
स्टेडियम पर खर्च होंगे 20 करोड़
राजस्थान क्रिकेट में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक उठापटक के बीच जयपुर को चार मैच मिलना बड़ी राहत माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने पूर्व में एसएमएस स्टेडियम में सेफ्टी और सिक्योरिटी समस्या का हवाला देते हुए मैच जयपुर से पुणे शिफ्ट करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद जयपुर में संभव हो सके। सरकार स्टेडियम के रिनोवेशन और अपग्रेडेशन पर 20 करोड़ से ज्यादा खर्च कर रही है।

Comment List