सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54

शावकों की सुरक्षा के लिए वन विभाग अलर्ट मोड पर

सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54

सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया। नए शावकों के आगमन के साथ ही सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई।

जयपुर। सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तालवृक्ष रेंज क्षेत्र में विचरण कर रही बाघिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया है। नए शावकों के आगमन के साथ ही सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि वन विभाग ने बाघिन और शावकों की सुरक्षा को लेकर संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

वनकर्मियों की विशेष टीमों को नियमित मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सके। भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र के सभी जल स्रोतों और वाटर पॉइंट्स को भरवाने की व्यवस्था की है, जिससे वन्यजीवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। विभाग का कहना है कि बाघिन और शावकों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार से नौतपा की शुरुआत। पहले दिन पूरा प्रदेश लू के थपेड़ों...
भीषण गर्मी से राजस्थान में मई-जून में बिजली डिमांड चरम पर, सप्लाई प्रबंधन में जुटा ऊर्जा विभाग
सरिस्का में खुशखबरी : बाघिन ST-22 ने दिए दो शावकों को जन्म, बाघों की संख्या बढ़कर 54
सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा