रणथम्भौर में खुशखबरी! बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ आई नजर, पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर

शावकों की संख्या पर जल्द होगा खुलासा

रणथम्भौर में खुशखबरी! बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ आई नजर, पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र जोन-7 में बाघिन T-127 को दो नवजात शावकों के साथ देखे जाने से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर है। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीम कैमरा ट्रैप और गश्त के जरिए क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। शावकों के पूर्ण सत्यापन के बाद उनकी आधिकारिक संख्या घोषित की जाएगी।

जयपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र के जोन-7 में बाघिन टी-127 दो शावकों के साथ दिखाई दी है। इस रोमांचक दृश्य से वन्यजीव प्रेमियों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। वन विभाग द्वारा बाघिन टी-127 के शारीरिक स्वरूप एवं व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए पूर्व से ही उसकी विशेष निगरानी की जा रही थी। डीसीएफ़ मानस सिंह ने बताया कि विभाग की मॉनिटरिंग टीम लगातार कैमरा ट्रैप, फील्ड पेट्रोलिंग एवं अन्य वैज्ञानिक माध्यमों से बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

यद्यपि वर्तमान में बाघिन दो शावकों के साथ दिखाई दी है, किन्तु अब तक उसके सभी शावकों का प्रत्यक्ष अवलोकन नहीं हो पाया है। इसलिए वन विभाग द्वारा शावकों की आधिकारिक संख्या की घोषणा अभी नहीं की गई है। सभी शावकों के प्रत्यक्ष सत्यापन एवं पुष्टि के उपरांत ही विभाग उनकी आधिकारिक संख्या घोषित करेगा। शावकों की सुरक्षा एवं उनके निर्बाध विकास को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्र में निगरानी और संरक्षण उपाय पहले की भांति जारी रहेंगे। रणथम्भौर में बाघों का सफल प्रजनन क्षेत्र में प्रभावी संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन का सकारात्मक परिणाम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार का दावा, शेख हसीना को राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं दिया गया कोई भी मंच  केंद्र सरकार का दावा, शेख हसीना को राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं दिया गया कोई भी मंच 
केंद्र सरकार ने संसदीय समिति को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारतीय भूमि से किसी प्रकार की राजनीतिक...
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, जयपुर में अब 2765 रुपए में मिलेगा
जोधपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से चल रहा था अवैध कारोबार
PM Modi ने आंध्र प्रदेश में भोगपुरम एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की मिली मंजूरी
स्पेन-मोरक्को सीमा पर बड़ा घटनाक्रम: सेउटा से 50 हजार से अधिक प्रवासियों की स्वदेश वापसी, प्रशासन अलर्ट
रंगमंच के जरिए भूगोल की पाठशाला, छात्राओं ने अभिनय से पर्यावरण और प्रकृति का महत्व समझाया