सड़क हादसे रोकने पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश

बैठक का संचालन परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा कर रहे थे

सड़क हादसे रोकने पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क सुरक्षा पर दिए निर्देश

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने परिवहन विभाग की वीसी बैठक में आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे पर खड़े वाहन हटाने, ब्लैक स्पॉट्स सुधारने और रोड सेफ्टी फंड के पारदर्शी उपयोग पर जोर दिया। बैरवा ने चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परिवहन आयुक्त ने सुधार कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन की बात कही।

जयपुर। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने परिवहन विभाग की वीसी बैठक में सभी आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा कर रहे थे। वीसी में जुड़ते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने हाइवे पर खड़े वाहनों को तुरंत हटाने, ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर दुरुस्त करने तथा रोड सेफ्टी फंड का अधिकतम और पारदर्शी उपयोग करने के निर्देश दिए। डॉ. बैरवा ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने भी हादसे कम करने को लेकर विभाग की दृढ़ता जाहिर करते हुए कहा कि सभी जिलों में टीमों को सक्रिय किया गया है और सड़क सुरक्षा सुधारों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत