राजस्थान विधानसभा : दो वर्षों में 187 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 2025 में 5941 खिलाड़ियों ने अनुदान के लिए किया आवेदन

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के विकास के लिए राज्य में विभिन्न योजनाएं संचालित

राजस्थान विधानसभा : दो वर्षों में 187 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 2025 में 5941 खिलाड़ियों ने अनुदान के लिए किया आवेदन

राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही। खेल विभाग व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के माध्यम से प्रशिक्षण और आर्थिक सहायता दी जा रही। पिछले दो वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 187 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के विकास और प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं। विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया गया कि खेल विभाग और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार के अनुसार, राज्य में पिछले दो वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 187 खिलाड़ियों को नियमों के तहत राजकीय सेवाओं में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर अनुदान राशि भी दी जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी कर सकें। राजस्थान क्रीड़ा सहायता अनुदान नियम, 2022 के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक, पैरालंपिक और एशियाई खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ओलंपिक स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य पर 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है। इसी तरह एशियाई, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अलग-अलग अनुदान निर्धारित किए गए हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को खेल सामग्री और प्रशिक्षण के लिए 1 से 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। वर्ष 2025 तक 5941 खिलाड़ियों ने अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जिनकी जांच कर पात्र खिलाड़ियों को राशि स्वीकृत की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ