शासन सचिव यूडीएच ने किया द्रव्यवती नदी का निरीक्षण : जेडीए ने नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य किया प्रारंभ, ताकि नदी में प्रदूषण रोका जा सके
तिरिक्त सीवर को डायवर्ट कर द्रव्यवती नदी में प्रवाहित किया जा रहा था
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने द्रव्यवती नदी क्षेत्र का निरीक्षण कर अशोधित सीवर रोकने के कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि दहलावास एसटीपी पर अधिक भार के कारण अतिरिक्त सीवर नदी में जा रहा था। समाधान के लिए नई सीवर लाइन बिछाकर अतिरिक्त पानी को 100 एमएलडी एसटीपी से जोड़ा जा रहा है, ताकि प्रदूषण रोका जा सके।
जयपुर। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव देबाशीष पृष्टि ने द्रव्यवती नदी के जल को स्वच्छ बनाए रखने और अशोधित सीवर रोकने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम देवेन्द्र गुप्ता, संबंधित अधिशासी अभियंता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेडीए अधिकारियों ने बताया गया की दहलावास एसटीपी को जाने वाली सीवर लाइन में क्षमता से अधिक सीवर प्राप्त होने के कारण अतिरिक्त सीवर को डायवर्ट कर द्रव्यवती नदी में प्रवाहित किया जा रहा था।
इस समस्या के समाधान के लिए जेडीए द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नई सीवर पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से अतिरिक्त सीवर को पूर्व स्थापित 100 एमएलडी एसटीपी से जोड़ा जा रहा है, ताकि द्रव्यवती नदी में प्रदूषण रोका जा सके।

Comment List