कैंसर मरीजों को सरकार की बड़ी राहत, RGHS में कार-टी सेल थेरेपी भी शामिल 

30 लाख रुपए तक खर्च तय

कैंसर मरीजों को सरकार की बड़ी राहत, RGHS में कार-टी सेल थेरेपी भी शामिल 
राज्य सरकार ने गंभीर कैंसर रोगियों के उपचार की कार-टी सेल थेरेपी को RGHS पैकेज में शामिल किया। उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए निर्धारित। कार-टी सेल निर्माण पर 26 लाख और सहायक उपचार के लिए 4 लाख रुपए तक देय होंगे।

जयपुर। राज्य सरकार ने गंभीर कैंसर रोगियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली कार-टी सेल थेरेपी को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के पैकेज में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। इसके बाद वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी किए। सीएम ने कहा कि यह पहल गंभीर बीमारी से जूझ रहे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आधुनिक उपचार की बेहतर सुविधा और मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल प्रदान करेगी। आदेश के अनुसार, इस उपचार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपए की दर तय की गई है। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

कार-टी सेल निर्माण पर 26 लाख तक :

सरकार के आदेश के मुताबिक कार-टी सेल निर्माण की लागत के लिए अधिकतम 26 लाख रुपए या वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी। सहायक उपचार और जटिलताओं के प्रबंधन के लिए अधिकतम 4 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। इसमें टोसीलिजुमैब, आईवीआईजी, अस्पताल में भर्ती और छुट्टी के बाद 30 दिन की दवाएं शामिल हैं। यह प्रावधान आरजीएचएस के लाभार्थियों के साथ राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायत योजना-2021 के तहत चिकित्सा सुविधा लेने वाले पेंशनर्स पर भी लागू होगा।

स्वास्थ्य संस्थान की सिफारिश पर फैसला :

Read More प्रदेश में कमजोर होने लगी मानसून की रफ्तार : 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध से निकलने वाले पानी पर नजर 

वित्त विभाग ने यह निर्णय राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम-2013 के नियम 20 के तहत स्वास्थ्य लाभ सशक्त समिति के निर्णय और राज्य कैंसर संस्थान, जयपुर की सिफारिशों के आधार पर लिया है। 

Read More जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान की कला, संस्कृति और स्थापत्य विरासत...
पहले लोन की डिटेल बताई, फिर खाते खाली करने का खेल! 3 ग्राहकों से की 86 हजार की ठगी
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद
ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 
टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को लेकर स्क्रीनिंग, जांच और उपचार में तेजी के निर्देश
एसजेडसी बैठक से पहले अमित शाह ने की सीएम विजय से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव: शिथिलता प्रकरण सीधे आयोग को न भेजें, मुख्य सचिव के अनुमोदन के बाद ही भेजने के निर्देश