राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया 

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबियत नासाज होने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया। रूटिन जांच और डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें मेडिकल आईसीयू में रखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबियत नासाज होने के कारण उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूटिन जांच के बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राज्यपाल की तबीयत नासाज चल रही है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह पर आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी चिकित्साओं से फोन कर राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछी है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अन्य चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित