श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक

हर की पौड़ी से दो टैंकरों में पवित्र गंगाजल जयपुर लाया जाएगा

श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में 17 अगस्त को श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से भव्य गंगाजल महाशिवाभिषेक। हरिद्वार के हर की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगाजल से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

जयपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार 17 अगस्त को वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट रजि. की ओर से भव्य श्री गंगाजल महाशिवाभिषेक का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गब्बर कटारा ने बताया कि इस आयोजन के लिए हरिद्वार के हर की पौड़ी से दो टैंकरों में पवित्र गंगाजल जयपुर लाया जाएगा। इसी गंगाजल से हजारों श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ का निःशुल्क जलाभिषेक कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी के कारण यह जयपुर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुका है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, सांसद, विधायक, संत-महात्मा, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट के महामंत्री एम.एल. सोनी एवं गौसेवक महेश दास महाराज ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और जनसेवा की भावना को सशक्त बनाना है। आयोजन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात प्रबंधन तथा स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था कर रही है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय