मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर का ग्रैंड फिनाले : टॉप फाइनलिस्ट्स ने मंच पर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेताओं को मिला एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार

मोनिका ओझा प्रथम और ज्योति शर्मा द्वितीय उपविजेता रहीं

मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर का ग्रैंड फिनाले : टॉप फाइनलिस्ट्स ने मंच पर किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, विजेताओं को मिला एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार

रामाज रिज़ॉर्ट पैलेस में “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ। 51 फाइनलिस्ट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में कोटा की वेदिका जैन मिस और जयपुर की दीपिका चौधरी मिसेज विजेता बनीं। विजेताओं को 1-1 लाख रुपये मिले। रंगारंग राउंड्स और रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जयपुर। टोंक रोड स्थित रामाज रिज़ॉर्ट पैलेस में आयोजितमिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1” का ग्रैंड फिनाले शनिवार रात ग्लैमर, उत्साह और कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ संपन्न हुआ। राज्यभर से ऑडिशन और ग्रूमिंग सेशंस के बाद चुनी गई टॉप 51 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कोटा की वेदिका जैन नेमिस राजस्थान ग्लैमर 2026” का खिताब अपने नाम किया, जबकि जयपुर की दीपिका चौधरीमिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” की विजेता बनीं। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कैटेगरी में वेदिका तेहलानी प्रथम रनर-अप, अनुप्रिया मीना द्वितीय रनर-अप, कुमकुम बैरवा तीसरी और अहाना ल्यूक चौथी रनर-अप रहीं। वहीं मिसेज कैटेगरी में मोनिका ओझा प्रथम उपविजेता और ज्योति शर्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। कार्यक्रम में जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, सीकर, दौसा और लालसोट सहित विभिन्न शहरों की प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी अदाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों चिराग चौधरी और राकेश चौधरी ने बताया कि यह पेजेंट महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्न-उत्तर जैसे आकर्षक सेगमेंट शामिल रहे, जिनका मूल्यांकन अनुभवी जूरी पैनल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहित तिवारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। यह आयोजन ग्लैमर

Tags: finalists

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव