जयपुर ग्रामीण में 21वीं अंतर-रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ, 329 प्रतिभागी नौ खेलों में दिखाएंगे दम

प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित

जयपुर ग्रामीण में 21वीं अंतर-रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारम्भ, 329 प्रतिभागी नौ खेलों में दिखाएंगे दम

जयपुर ग्रामीण में 07 से 09 अप्रैल 2026 तक 21वीं अंतर-रेंज जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर खेल भावना की शपथ। प्रतियोगिता में 9 खेल शामिल, 329 प्रतिभागी भाग ले रहे।

जयपुर। जयपुर ग्रामीण में 07 अप्रैल 2026 से 09 अप्रैल 2026 तक आयोजित हो रही 21वीं अंतर-रेंज जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ आज उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधिकारियों और प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की, जिसमें जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के अनुसार, इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला जयपुर ग्रामीण द्वारा की जा रही है। शुभारम्भ समारोह प्रातः 08:00 बजे आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक पुलिस (कानून-व्यवस्था) राजस्थान संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण श्री हनुमान प्रसाद सहित रेंज के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली। प्रतियोगिता में कुल 9 खेलों- बॉलीबाल, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स एवं ताइक्वांडो को शामिल किया गया है।

जयपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 329 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 263 पुरुष एवं 66 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में आयोजित की जाएंगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन