जयपुर में IGJS का भव्य उद्घाटन : रत्न-आभूषण उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच, निर्यात बढ़ाने की नई उम्मीदें

अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और नवीन डिजाइन प्रस्तुत

जयपुर में IGJS का भव्य उद्घाटन : रत्न-आभूषण उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच, निर्यात बढ़ाने की नई उम्मीदें

राजधानी जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी शो का आज जेईसीसी में भव्य शुभारंभ। कस्टम्स के मुख्य आयुक्त संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शो का उद्घाटन किया, जबकि राज्य के कस्टम्स आयुक्त आर. के. चंदन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जयपुर। राजधानी जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी शो (IGJS) का आज जेईसीसी (JECC) में भव्य शुभारंभ हो गया। कस्टम्स के मुख्य आयुक्त संजय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शो का उद्घाटन किया, जबकि राज्य के कस्टम्स आयुक्त आर. के. चंदन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पांचवीं बार जयपुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित ज्वेलरी शो में 115 से अधिक बूथों पर रत्न एवं आभूषणों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। शो में जयपुर के प्रमुख ज्वेलर्स और कंपनियां बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं, जो अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और नवीन डिजाइन प्रस्तुत कर रही हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में केवल विदेशी खरीदारों को ही प्रवेश दिया गया है, जिसमें 300 से अधिक विदेशी ज्वेलर्स और बायर्स शामिल हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने शो को खास बना दिया है। उद्घाटन के साथ ही व्यापारिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं, जहां निर्यातकों और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच बिजनेस मीटिंग्स का दौर जारी है। इस आयोजन से भारतीय रत्न एवं आभूषण उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती मिलने के साथ निर्यात बढ़ाने के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त ईडी ने किया भूमि हड़पने और जालसाजी रैकेट का पर्दाफाश : कोलकाता में मर्लिन ग्रुप पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में मर्लिन प्रोजेक्ट्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। जांच में सामने आया...
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में जोरदार बिकवाली से सेंसेक्स 931 अंक लुढ़का, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 
दुर्लभ सर्जरी का मामला : जयपुर की 65 वर्षीय संतोष मंगल को मिली नई जिंदगी, पिट्यूटरी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
रिपोर्ट्स : होर्मुज़ पर लगे संभावित शुल्क से नाराज़ तेल कंपनियां, ईरान द्वारा संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं पर जताई चिंता 
पीएम मोदी का दावा : बंगाल में चार मई के बाद घोषित विस चुनाव परिणाम के बाद होगी नए युग की शुरूआत, टीएमसी पर बोला हमला
खेजड़ी की अवैध कटाई के मामले गंभीर चिंता का विषय : पर्यावरण प्रेमियों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौप ज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़ कर 50 हजार रुपए पार, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश