जयपुर में हुंडई की इंटेलिजेंट SUV 'Bayon' का भव्य लॉन्च, बिना इंटरनेट के भी काम करेगा जेनेरेटिव AI असिस्टेंस
₹11,000 की टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू
जयपुर। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपनी धाक और मजबूत करते हुए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने (26 अक्टूबर 2026) अपनी नई और बहुप्रतीक्षित मिड-साइज इंटेलिजेंट यूटिलिटी व्हीकल (IUV) 'Hyundai Bayon' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जयपुर में इस शानदार कार का भव्य अनावरण 'हिंदुस्तान हुंडई मोटर' शोरूम पर किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रीजनल मैनेजर मुकेश कुमार मौजूद रहे। इस खास मौके पर HMIL के रीजनल हेड दिग्विजय पाटिल, हिंदुस्तान हुंडई के एमडी कुमार जगवानी और सीईओ के. के. रॉय सहित ऑटो जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
₹11,000 की टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू :
लॉन्चिंग के साथ ही इस प्रीमियम कार की बुकिंग भी शुरू हो गई है। जयपुर के सभी प्रमुख हुंडई डीलरशिप—हिंदुस्तान हुंडई, रोशन हुंडई, क्रॉसलैंड हुंडई और पीएल हुंडई पर ग्राहक इसे मात्र ₹11,000 की टोकन मनी देकर ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करा सकते हैं।
'Hyundai Bayon' में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहे हैं :
बिना इंटरनेट के 500+ वॉयस कमांड्स: यह भारत की पहली ऐसी कार है जो इन-बिल्ट जेनेरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस है। Perplexity AI और SoundHound AI की एडवांस तकनीक पर आधारित यह सिस्टम बिना इंटरनेट के भी हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश सहित 500 से अधिक वॉयस कमांड्स पर काम करता है।
प्रीमियम कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले: कार के केबिन को बेहद आलीशान लुक दिया गया है। इसमें 12.3-इंच के दो कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर के लिए) दिए गए हैं, जो NVIDIA की अत्याधुनिक ccNC तकनीक से चलते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और इंजन: नई बेयॉन (Bayon) में हुंडई का भरोसेमंद 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर MPi पेट्रोल इंजन लगा है, जो 115 PS की मैक्सिमम पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 6-स्पीड मैनुअल और IVT (ऑटोमैटिक) ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है।
5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड: सुरक्षा के मामले में हुंडई ने कोई समझौता नहीं किया है। इसे 5-स्टार भारतीय सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत तैयार किया गया है। कार में Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) समेत 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्चिंग के दौरान मौजूद अतिथियों और डीलर्स ने भरोसा जताया कि अपने एडवांस एआई फीचर्स, प्रीमियम लुक और बेहतरीन सेफ्टी के दम पर यह कार जयपुर और पूरे राजस्थान के ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। अडोर हुंडई और अरोड़ा हुंडई शोरूम पर भी लॉन्च की गई।

Comment List