बारिश के बीच जयपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: नड्डा-भजनलाल समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, जेपी नड्डा बोले—तिरंगा यात्रा देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन

पूर्व सैन्य अधिकारियों से संवाद, स्वतंत्रता सेनानी से की मुलाकात

बारिश के बीच जयपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: नड्डा-भजनलाल समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, जेपी नड्डा बोले—तिरंगा यात्रा देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन
जयपुर के अल्बर्ट हॉल से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विशाल राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज थामकर इस यात्रा की अगुवाई की। बारिश के बीच निकली इस यात्रा में आम जनता, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जयपुर में बारिश के बीच भव्य राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई यात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा अल्बर्ट हॉल से रवाना होकर रामनिवास बाग चौराहा और सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंची, जहां इसका भव्य समापन हुआ। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। समापन कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन : नड्डा

यात्रा से पूर्व अल्बर्ट हॉल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की गहरी भावनाओं और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा जनआंदोलन है। तिरंगा भारत की एकता, विविधता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है। नड्डा ने हाल ही में राज्यसभा में पारित राष्ट्रीय गौरव के अपमान की रोकथाम संशोधन अधिनियम, 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि संशोधन के बाद संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के साथ राष्ट्रगीत को भी राष्ट्रीय प्रतीकों में शामिल किया गया है। इनके अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग राष्ट्रीय मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। केसरिया साहस और बलिदान, सफेद सत्य और शांति तथा हरा हरियाली एवं समृद्धि का प्रतीक है, जबकि अशोक चक्र निरंतर परिवर्तन और गतिशीलता का संदेश देता है। नड्डा ने कहा कि वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से तिरंगे को सरकारी भवनों तक सीमित रखने के बजाय हर घर और हर दिल तक पहुंचाने का आह्वान किया था। इसके बाद प्रभात फेरियों और तिरंगा यात्राओं के माध्यम से यह अभियान व्यापक जनआंदोलन बन गया।

Read More जयपुर में चार अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गुलामी की मानसिकता और उसकी निशानियों से बाहर निकलकर राष्ट्रीय पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read More परिवहन निरीक्षकों ने उठाई दो साप्ताहिक अवकाश की मांग, प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू करने की अपील

 राजस्थान की वीर धरा से तिरंगे का गहरा संबंध : भजनलाल

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगे का राजस्थान की वीर धरा से गहरा ऐतिहासिक संबंध है। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के अवसर पर पहली बार फहराया गया तिरंगा राजस्थान के दौसा से बनकर गया था। उस समय दौसा जयपुर रियासत का हिस्सा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के दौरान शुरू हुई तिरंगा यात्रा आज देश के जन-जन की यात्रा बन चुकी है। देश जल्द ही अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है और यह प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि जब भी हमारे हाथ में तिरंगा होता है, हमारा स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव और अधिक बढ़ जाता है। तिरंगा अनेकता में एकता और विविधता का सबसे बड़ा प्रतीक है। स्कूल के दिनों में गलियों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकाली जाती थीं और देशभक्ति के गीत गूंजते थे। आज की तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा के उसी भाव को मजबूत कर रही है।

शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल घरों की छतों पर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दिल में भी धड़कना चाहिए। हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के निर्माण के प्रति कर्तव्य की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर राजस्थान सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बारिश के बीच निकली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज इंद्रदेव भी मेहरबान हैं और भव्य तिरंगा यात्रा का बारिश से स्वागत कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए अतिथियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम, कैलाश मेघवाल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, गजेंद्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य सहित भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।

 पूर्व सैन्य अधिकारियों से संवाद, स्वतंत्रता सेनानी से की मुलाकात

तिरंगा यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ संवाद किया। इसके बाद नड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी प्रवीण चंद्र छाबड़ा के आवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। गोठड़ा स्थित खेत...
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा
एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से भक्ति का माहौल
कार से 45 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद : एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
राजस्थान सरकार का सरकारी वकीलों को बड़ा तोहफा, महाधिवक्ता समेत विधि अधिकारियों की फीस में भारी बढ़ोतरी का फैसला
रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा: भाइयों के लिए राखी लेने जा रही 8 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत