हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

मुल्क की खुशहाली की दुआएं मांगीं

हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
हज यात्रा 2026 पूरी कर राजस्थान के 428 हाजियों का दूसरा जत्था रविवार देर रात जद्दा से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। स्टेट हज कमेटी के अब्दुल हकीम खान के अनुसार, परिजनों ने फूल-मालाओं से हाजियों का भावुक और गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हाजियों ने मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

जयपुर। हज यात्रा 2026 से लौट रहे राजस्थान के हाजियों की दूसरी फ्लाइट रविवार देर रात जद्दा से उड़ान भरकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि फ्लाइट रात 1:40 बजे जयपुर पहुंची, जिसमें कुल 428 हाजी सवार थे। पवित्र हज यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे हाजियों का एयरपोर्ट पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्वागतकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हाजियों के चेहरों पर मुकद्दस सफर की खुशी साफ झलक रही थी।

एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक स्वागत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के स्वागत के लिए पहुंचे। हाजियों ने हज यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं कीं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के हाजियों की पहली वापसी फ्लाइट 5 जून को जयपुर पहुंची थी, जिसमें भी 428 यात्री सवार थे। हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सूखे पर केंद्र से सहायता की मांग, कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सूखे पर केंद्र से सहायता की मांग, कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत
कर्नाटक सरकार पानी की किल्लत और सूखे से निपटने हेतु नई दिल्ली में राज्य के सांसदों संग सर्वदलीय बैठक करेगी।...
राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
विपक्ष के हंगामें के बीच पेपर लीक पर कड़े प्रावधान वाला संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश, तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन