स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान और राष्ट्रीय सम्मान

उत्तर पश्चिम रेलवे को देशभर में मिला दूसरा स्थान

स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार प्रदर्शन, देशभर में मिला दूसरा स्थान और राष्ट्रीय सम्मान
भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दसवें स्वच्छता पखवाड़े में व्यापक जनभागीदारी और जागरूकता कार्यक्रमों के आधार पर यह चयन किया गया। पुरस्कारों में उत्तर पूर्वी रेलवे प्रथम रहा।

जयपुर। भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान स्वच्छता अभियान के दौरान व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने और प्रभावी परिणाम हासिल करने के लिए प्रदान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि भारतीय रेलवे ने वर्ष 2025 में दसवां स्वच्छता पखवाड़ा पूरे उत्साह और सभी रेलवे प्रतिष्ठानों की सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया। इस दौरान रेलवे परिसरों, स्टेशनों और कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों और कर्मचारियों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय द्वारा स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य मंत्रालयों और उनके अधीनस्थ संगठनों में स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा देना है। दैनिक रिपोर्टों और अंतिम मूल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेलवे प्रतिष्ठानों का चयन किया गया। पुरस्कारों में उत्तर पूर्वी रेलवे को प्रथम, उत्तर पश्चिम रेलवे को द्वितीय तथा दक्षिण पश्चिम रेलवे को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश