गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

श्री देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव

गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय श्री देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित होगा। गुर्जर देवसेना द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देशभर से करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु जुटेंगे। महोत्सव में धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और गुर्जर आरक्षण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

जयपुर। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए समाज के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर के कुशाली दर्रा में 28 से 30 मई तक तीन दिवसीय श्री देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में देशभर से गुर्जर समाज के लोग भाग लेंगे। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन होंगे तथा आरक्षण आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

महोत्सव की शुरुआत 28 मई को उद्घाटन समारोह एवं कथा कार्यक्रम से होगी। 29 मई को भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी, जबकि 30 मई को श्रद्धांजलि सभा, गुर्जर समाज संसद एवं समापन समारोह होगा। कार्यक्रम में भव्य कथा, हरिकीर्तन, समाज जागरूकता कार्यक्रम और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में देशभर से करीब एक से डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। विभिन्न प्रदेशों की गुर्जर संस्कृति का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समारोह में सर्व समाज, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण