गुरु गीता पाठ के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, पर्व महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

पादुका पूजन, गुरु दीक्षा एवं अन्य संस्कार आयोजित किए जाएंगे

गुरु गीता पाठ के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू, पर्व महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जयपुर की तीनों शक्तिपीठों, मानसरोवर के वेदना निवारण केन्द्र सहित सभी प्रज्ञा केन्द्रों में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

शक्तिपीठ के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गुरु गीता का सामूहिक पाठ किया गया। गायत्री परिवार की सैंकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गुरु गीता का संगीतमय पाठ किया। प्रारंभ में वेदमाता गायत्री और गुरू सत्ता का पूजन किया गया। बुधवार को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सबके लिए सद्बुद्धि की कामना करते हुए गायत्री महामंत्र का जाप करेंगे। शाम को दीपयज्ञ होगा। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को मनाया जाएगा। सुबह 8 से 11 बजे तक नौ कुंडीय महायज्ञ, गुरु चरण पादुका पूजन, गुरु दीक्षा एवं अन्य संस्कार आयोजित किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग