देवनानी पहुंचे गुरुग्राम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक

स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्र‌द्धाजंलि दी

देवनानी पहुंचे गुरुग्राम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पिता के निधन पर व्यक्त किया शोक
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पैतृक ग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता स्व. कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के पैतृक ग्राम जमालपुर पहुंचकर उनके पिता स्व. कदम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। देवनानी ने यादव और परिवारजन के प्रति अपनी गहरी संवेदनायें व्यक्त की। देवनानी ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्र‌द्धाजंलि दी।

दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन