महाराणा प्रताप जयंती पर जयपुर में गूंजेगा शौर्य का स्वर, ‘हल्दीघाटी विजयोत्सव’ हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

महाराणा प्रताप जयंती पर जयपुर में गूंजेगा शौर्य का स्वर, ‘हल्दीघाटी विजयोत्सव’ हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून को बिड़ला ऑडिटोरियम में हल्दीघाटी विजयोत्सव आयोजित। मुख्य अतिथि गजेन्द्र सिंह शेखावत। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि शामिल। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान जगाना।

जयपुर। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से 17 जून को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हल्दीघाटी विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद राव राजेन्द्र सिंह, सांसद मंजू शर्मा, श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैनियाकाबास, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह बनवासा ने बताया कि फाउंडेशन वर्षों से महाराणा प्रताप की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इसका उद्देश्य केवल इतिहास का स्मरण कराना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग, स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने बताया कि 18 जून को ऐतिहासिक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसी अवसर को विशेष बनाने के लिए समारोह में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर जयपुर, जोधपुर, आबू में बारिश, अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। इसके...
प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू