युवती को फोन कर किया परेशाान : ऑफिस पहुंचकर धमकाया, पुलिस के हत्थे चला मनचला

परिवार को कॉल कर धमकियां दे रहा था

युवती को फोन कर किया परेशाान : ऑफिस पहुंचकर धमकाया, पुलिस के हत्थे चला मनचला

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सक्रिय कालिका पेट्रोलिंग टीम ने एक युवती को फोन कर परेशान करने और ऑफिस में धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। निर्भया हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। आरोपी मोहिट शर्मा ने युवती व परिवार को धमकाया। एडीसीपी रानू शर्मा के नेतृत्व में आरोपी को पकड़कर सदर थाने में केस दर्ज किया।

जयपुर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय कालिका पेट्रोलिंग टीम ने एक युवती को लगातार फोन कर परेशान करने और ऑफिस पहुंचकर धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि निर्भया हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक युवक युवती को लंबे समय से फोन कर परेशान कर रहा है। वह बार-बार युवती और उसके परिवार को कॉल कर धमकियां दे रहा था।

सूचना मिलते ही एडीसीपी रानू शर्मा के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके ऑफिस तक पहुंच गया और वहां भी उसे परेशान करने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आक्रोशित हो गया और टीम के सामने ही युवती को धमकाने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहिट शर्मा निवासी राकड़ी सोडाला को गिरफ्तार कर सदर थाने में मामला दर्ज कराया।

Tags: miscreant

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन