हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 

जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के इनामी बदमाश विजय लाम्बा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जयपुर की भागीरथ कॉलोनी में हुई लाखों की नकबजनी का मास्टरमाइंड है। पुलिस अब तक इस गैंग से ₹27.50 लाख बरामद कर चुकी है।

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी हार्डकोर बदमाश विजय लाम्बा (52) ओम विहार, उत्तम नगर, विकासपुरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो देश के छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। डीसीपी साउथ जयपुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से कई राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था । आरोपी के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों के 6 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी 28 जनवरी को भागीरथ कॉलोनी में हुई नकबजनी का मास्टरमाइंड है, जिसमें घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी की गई थी। 

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और उनसे करीब 25 लाख रुपए नकद व गहने बरामद किए थे। अब मुख्य सरगना विजय लाम्बा को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 27.50 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था और अपने साथियों के साथ मिलकर पॉश इलाकों व ज्वेलरी शोरूम की रेकी कर षडयंत्र पूर्वक वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों में हुई बड़ी वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना