जयपुर में हार्डवेयर दुकान चोरी का खुलासा : दो शातिर चोर गिरफ्तार, कीमती सामान बरामद
पितल की महंगी सेनेटरी फिटिंग व नगदी चोरी
संजय सर्किल पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेनेटरी व हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद।
जयपुर। संजय सर्किल पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेनेटरी व हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा आईपीएस के अनुसार 24-25 मार्च 2026 की रात झोटवाड़ा रोड स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने एग्जॉस्ट खोलकर प्रवेश किया और पितल की महंगी सेनेटरी फिटिंग व नगदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, आरोपी घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।
दुकान मालिक की रिपोर्ट पर थाना संजय सर्किल में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज और आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—मुराद आलम (21) और आमिर हुसैन (18) को 29 मार्च 2026 को चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य चोरी की वारदातों में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उनसे जुड़े अन्य मामलों की गहन जांच कर रही है।

Comment List