राजस्थान में इबोला की आशंका से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, आर यू एच एस में विदेशी महिला आइसोलेशन में भर्ती

आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील

राजस्थान में इबोला की आशंका से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, आर यू एच एस में विदेशी महिला आइसोलेशन में भर्ती
राजस्थान में इबोला वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर। युगांडा से पर्यटन के लिए आई एक विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद उसे जयपुर के RUHS अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज और जांच की प्रक्रिया जारी।

जयपुर। राजस्थान में इबोला वायरस के संभावित संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। युगांडा से पर्यटन के लिए आई एक विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद उसे जयपुर के RUHS अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है। फिलहाल महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज और जांच की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला में कुछ ऐसे लक्षण पाए गए हैं, जो इबोला संक्रमण से मेल खाते हैं। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि केवल लक्षणों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। संक्रमण की पुष्टि के लिए महिला के सैंपल पुणे स्थित राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

रिपोर्ट आज शाम या शुक्रवार सुबह तक आने की संभावना जताई जा रही है। RUHS अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर सभी जरूरी प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं और मरीज की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, वैश्विक स्तर पर इबोला के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई है। हालांकि भारत में अब तक इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना