मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान

जांच सुविधाएं और आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध

मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान
मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में पूरे जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जांच करें, सफाई करें और ढकें थीम पर व्यापक जनजागरूकता एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित करेगा।

जयपुर। मानसून के दौरान डेंगू की रोकथाम के लिए जिले में पूरे जुलाई माह को एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जांच करें, सफाई करें और ढकें थीम पर व्यापक जनजागरूकता एवं नियंत्रण गतिविधियां संचालित करेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर कूलर, गमले और पानी के पात्रों की सफाई करने तथा टंकियों को ढककर रखने की अपील की। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, रैलियां, जनजागरूकता कार्यक्रम, सोर्स रिडक्शन गतिविधियां और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। संभावित डेंगू प्रकोप से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम आरआरटी, जांच सुविधाएं और आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास...
पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
अमेरिका-इजरायल के बीच भूमि आवंटन समझौता: यरुशलम में बनेगा अमेरिकी दूतावास का स्थायी परिसर, ट्रंप के फैसले को मिली नई रफ्तार 
पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश