जयपुर में निजी अस्पतालों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

इमरजेंसी वार्डों में सुबह से लंबी कतारें देखने को मिलीं

जयपुर में निजी अस्पतालों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सरकारी अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित। हड़ताल डॉ. सोनदेव बंसल के साथ अभद्रता और आरजीएचएस योजना में कथित अनियमितताओं के विरोध में। निजी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित।

जयपुर। शहर में निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों की हड़ताल शुरू होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर दिखाई देने लगा है। हड़ताल का ऐलान डॉ. सोनदेव बंसल के साथ हाईकोर्ट परिसर में हुई अभद्रता तथा आरजीएचएस योजना में कथित अनियमितताओं के विरोध में किया गया है। हड़ताल के चलते शहर के अधिकांश निजी अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी ipd सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, कुछ अस्पतालों में हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। सामान्य मरीजों, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन सेवाएं बंद मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। निजी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित होने के बाद सरकारी अस्पतालों में मरीजों का दबाव अचानक बढ़ गया है।

एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी वार्डों में सुबह से लंबी कतारें देखने को मिलीं। डॉक्टरों और स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर