नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार

कोटा 45.6 डिग्री के साथ रहा प्रदेश में सबसे गर्म

नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार से नौतपा की शुरुआत। पहले दिन पूरा प्रदेश लू के थपेड़ों और आग उगलती गर्मी के चलते भट्टी सा तपा। प्रदेश में सबसे गर्म कोटा रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार से नौतपा की शुरुआत हुई। पहले दिन पूरा प्रदेश लू के थपेड़ों और आग उगलती गर्मी के चलते भट्टी सा तपा। प्रदेश में सबसे गर्म कोटा रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया।  जयपुर में भी दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों का असर रहा। इसके कारण दिन के समय सड़कें सूनी रही और लोग गर्मी का जतन करते दिखाई दिए। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया।

वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया। इधर मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने 26 और 27 मई को गर्मी का असर तेज रहने के आसार जताए हैं। पश्चिमी जिलों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की इस दौरान संभावना है। वहीं 28 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से राज्य में कुछ भागों में तेज आंधी और बारिश के दौर चल सकता है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है वहीं आंधी-बारिश का दौर जून के पहले सप्ताह में रह सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश
आम आदमी की जेब पर गैस अटैक : दिल्ली में फिर बढ़े CNG के दाम, जानें किनती पहुंची कीमत
हनी ट्रैप मामले में फरार महिला गिरफ्तार, जिम ट्रेनिंग के बहाने युवक को फंसा मांगे 15 लाख 
कोटा में प्रसूताओं की मौत प्रकरण : सभी 22 दवाइयां जांच में सही, गुणवक्ता में कमी नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्प्णी, निजी शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य के लिए नहीं कर सकते बाध्य
नौतपा के पहले दिन भट्टी सा तपा प्रदेश, 28 से फिर आंधी-बारिश के आसार