प्रदेश में कहर बरपा रही गर्मी : पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचा, लू से लोगों का हाल बेहाल 

राजधानी जयपुर में आसमान से मानो आग बरस रही 

प्रदेश में कहर बरपा रही गर्मी : पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचा, लू से लोगों का हाल बेहाल 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा भी 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वर्तमान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव/लू की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधि. तापमान 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। राज्य उत्तरी भागों में 19-20 मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

 

Read More अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान

 

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला