Weather Update : प्रदेश में गर्मी का फिर से बढ़ा प्रकोप, पारा 44 डिग्री पहुंचा
लू और गर्मी का असर जारी रहने की संभावना
प्रदेश में छाए पश्चिमी विक्षोभ के असर से ही बारिश और आंधी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी। लेकिन अब आज गुरुवार को फिर से तापमान बढ़ने से गर्मी का असर फिर तेज।
जयपुर। प्रदेश में छाए पश्चिमी विक्षोभ के असर से ही बारिश और आंधी के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी। लेकिन अब आज गुरुवार को फिर से तापमान बढ़ने से गर्मी का असर फिर तेज हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी धौलुपर भरतपुर सहित आठ जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में आज दिन में तेज धूप सता रही है और कई जिलों में आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने मई महीने की शुरुआत में भी प्रदेश में लू और गर्मी का असर जारी रहने की संभावना जताई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 May 2026 10:01:24
कभी चमकदार और भारी फैब्रिक्स के लिए मशहूर बाजार अब हल्के, आरामदेह और त्वचा को राहत देने वाले कॉटन, लिनन...

Comment List