चित्तौड़गढ़ में बारिश ताबड़-तोड़, 9 इंच से ज्यादा पानी बरसा

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की टनल को पानी भरने से किया बंद

चित्तौड़गढ़ में बारिश ताबड़-तोड़, 9 इंच से ज्यादा पानी बरसा
राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश। चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 9 इंच से ज्यादा बारिश। कई जगह जलभराव और बांध छलकने से हालात बिगड़े। कोटा में एक्सप्रेसवे टनल बंद करनी पड़ी।

जयपुर। प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान में बुधवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़, सलूंबर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। सलूंबर के सेमारी में 5 इंच और उदयपुर के झाड़ोल में भी करीब पांच इंच बारिश हुई। बीते 24 घंटों में चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र में नौ इंच से ज्यादा बारिश हुई। जिसके कारण हालात बिगड़ गए। लगातार बरसात के कारण चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है।

रावतभाटा के खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। सलूंबर में कलक्टर आवास के बाहर पानी भर गया। बांसवाड़ा में सड़क पर नदी की तरह पानी बहने लगा। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दुकानों में पानी घुस गया। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल के एक हिस्से में एक फीट तक पानी भरने से इसको बुधवार दोपहर एक बजे बंद कर दिया। मुंबई की तरफ  से टनल की और आने वाले ट्रैफिक को कोटा-झालावाड़ एनएच-52 पर डायवर्ट किया है। दरा की नाल पर दोनों ओर 4-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राजधानी जयपुर में भी बुधवार को दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई देर रात तक रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय