अलवर में भारी बारिश, बाढ़ के हालात हुए, जयपुर सहित दो दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
झमाझम बरसात के बाद सड़कें दरिया बन गई
प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय हुआ है।
जयपुर। प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय हुआ है। बीती रात भी अलवर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई है। वहीं, आज भी अलवर में भारी बारिश हुई है। अलवर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सुबह हुई झमाझम बरसात के बाद सड़कें दरिया बन गई।
भरतपुर और धौलपुर में भी बारिश के कारण कुछ इसी तरह के हालात हैं। जयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं, मौसम विभाग ने जयपुर सहित 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश में कल (2 जुलाई) से एक नया सिस्टम एक्टिव होने और उसके असर से सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List