वैश्विक रैली रेसिंग में भारत का परचम, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने पूरे किए 10 गौरवशाली वर्ष

इंडियाज़ नेक्स्ट डाकर हीरो कार्यक्रम लॉन्च

वैश्विक रैली रेसिंग में भारत का परचम, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने पूरे किए 10 गौरवशाली वर्ष
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने जयपुर स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली की 10वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन। यह समारोह केवल एक टीम की सफलता का उत्सव नहीं था, बल्कि वैश्विक रैली रेसिंग में भारत की बढ़ती पहचान और उपलब्धियों का भी प्रतीक।

जयपुर। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने जयपुर स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली की 10वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया। यह समारोह केवल एक टीम की सफलता का उत्सव नहीं था, बल्कि वैश्विक रैली रेसिंग में भारत की बढ़ती पहचान और उपलब्धियों का भी प्रतीक बना। पिछले एक दशक में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण रैली-रेड मंचों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। समारोह में विश्व रैली रेसिंग जगत के कई प्रतिष्ठित सितारों ने भाग लिया।

इनमें 2024 एफआईएम वर्ल्ड रैली-रेड चैंपियन रॉस ब्रांच, दक्षिण अमेरिका के अनुभवी राइडर नाचो कोर्नेजो, दक्षिण अफ्रीका के रैली-रेड और मोटोक्रॉस राइडर माइकल डोचर्टी, भारत के उभरते मोटोक्रॉस-सुपरक्रॉस राइडर श्लोक घोरपड़े तथा देश की पहली पेशेवर महिला बाइकर सौम्या ‘मोक्ष’ चौधरी शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर टीम के संचालन और रणनीतिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले वोल्फगैंग (वाफी) फिशर, जो हीरो मोटोस्पोर्ट्स के प्रमुख एवं टीम मैनेजर हैं, तथा स्पेनिश रैली विशेषज्ञ और नेशनल मोटोस्पोर्ट्स प्रमुख जोर्डी ग्रेउ भी उपस्थित रहे। दूसरी बड़ी घोषणा ‘इंडियाज़ नेक्स्ट डाकर हीरो’ कार्यक्रम की रही। हीरो मोटोकॉर्प के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल ने इस महत्वाकांक्षी पहल का शुभारंभ किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त जयपुर में 3 घंटे की मेगा नाकाबंदी : 581 वाहनों के चालान, 211 जब्त
जयपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए तीन घंटे का विशेष नाकाबंदी अभियान। शाम 5 से 8 बजे तक शहर...
आमेर की हाथी सवारी में बड़ा बदलाव : हथिनी अनामिका रोटेशन से बाहर, मेडिकल फिटनेस जांच में अनफिट पाई गई
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियान पाकिस्तान दौरे पर: पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात ; भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें, जानें कैसे ?
विकास और सुशासन से परास्त हो रहा नक्सलवाद, बस्तर में शांति और अवसरों का नया दौर शुरू : पीएम मोदी
गायत्री जयंती पर कल से होंगे विशेष आयोजन, श्री गीता गायत्री मंदिर तैयार
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी
वैश्विक रैली रेसिंग में भारत का परचम, हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली ने पूरे किए 10 गौरवशाली वर्ष