फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाहर के राज्यों से
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने भांकरोटा इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हाईटेक कैसीनो का भंडाफोड़। मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई दूसरे राज्यों से जुआ खेलने आए थे। जांच में हवाला के जरिए लेन-देन की व्यवस्था होने का भी खुलासा।
जयपुर। फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने भांकरोटा इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हाईटेक कैसीनो का भंडाफोड़ किया है। मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई दूसरे राज्यों से जुआ खेलने आए थे। जांच में हवाला के जरिए लेन-देन की व्यवस्था होने का भी खुलासा हुआ है। जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में महापुरा के पास स्थित एक फार्महाउस पर चल रहे अवैध कैसीनो का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के निर्देश पर डीएसटी वेस्ट टीम ने कार्रवाई करते हुए ‘एमप्रेस ग्रीन’ नामक फार्महाउस पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान फार्महाउस के अंदर मशीनों के जरिए जुआ खेलते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.82 लाख रुपए नकद, 27 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 6 हुक्के और कैसीनो में उपयोग होने वाली मशीनें जब्त की हैं।
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी गणेश सैनी, हेड कॉन्स्टेबल भरत सहित कॉन्स्टेबल सुनील, कोमल सिंह और सुरेश की अहम भूमिका रही। स्थानीय पुलिस की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फार्महाउस को किराए पर लेकर वहां अवैध कैसीनो संचालित किया जा रहा था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन प्रदीप लालवानी द्वारा किया जा रहा था, जबकि हुक्के और फ्लेवर की व्यवस्था विकास दुबे करता था। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाहर के राज्यों से आए हुए हैं। कैसीनो में लेन-देन पूरी तरह नकद में किया जा रहा था।

Comment List