हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 : डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई

डमी अभ्यर्थी की मदद से धोखाधड़ीपूर्वक हाईकोर्ट एलडीसी पद पर चयनित

हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 : डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
एसओजी ने हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेन्द्र कुमार पुत्र चुन्नीलाल विश्नोई निवासी खिरोडी, पोस्ट आकोली, थाना झाब, जिला जालौर के रूप में हुई। आरोपी को 7 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 42/2024, पुलिस थाना एसओजी, जयपुर में गिरफ्तार।

जयपुर। एसओजी ने हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेन्द्र कुमार पुत्र चुन्नीलाल विश्नोई (30) निवासी खिरोडी, पोस्ट आकोली, थाना झाब, जिला जालौर के रूप में हुई है। आरोपी को 7 जुलाई 2026 को अभियोग संख्या 42/2024, पुलिस थाना एसओजी, जयपुर में गिरफ्तार किया गया। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 19 मार्च 2023 को हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी महेन्द्र कुमार ने दौसा जिले के श्री रामकरण जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस), लालसोट रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर बृजेश कुमार मीणा के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी।

जांच के अनुसार, बृजेश कुमार मीणा निवासी गांव टिकरी जाफरान, तहसील महुआ, जिला दौसा, डमी अभ्यर्थी की मदद से धोखाधड़ीपूर्वक हाईकोर्ट एलडीसी पद पर चयनित हो गया था। चयन के बाद उसकी नियुक्ति धौलपुर जिले के एसीजेएम कोर्ट, बाड़ी में हुई थी। मामले का खुलासा होने के बाद माननीय न्यायालय के आदेश से उसे सरकारी सेवा से निष्कासित कर दिया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार मीणा ने स्वीकार किया कि उसके स्थान पर महेन्द्र कुमार ने कूटरचित हस्ताक्षरों के जरिए परीक्षा दी थी और इसके बदले अनुचित लाभ प्राप्त किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज