डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की बैठक

डेयरी विकास और पशुपालन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में राजस्थान के डेयरी विकास एवं पशुपालन से जुड़े भावी कार्ययोजना की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक। बैठक में भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार, अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह भी उपस्थित।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में राजस्थान के डेयरी विकास एवं पशुपालन से जुड़े भावी कार्ययोजना की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार, अतिरिक्त सचिव वर्षा जोशी तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष मीनेश शाह भी उपस्थित रहे। बैठक में सरस ब्रांड के विस्तार, डेयरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने, पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा MAITRI नेटवर्क, डिजिटल लाइवस्टॉक पहल और एकीकृत डेयरी वैल्यू चेन विकास पर भी मंथन हुआ। अधिकारियों ने किसानों की आय बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य में डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार