हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा का सूरजगढ स्टेशन पर ठहराव, जानें समयसारणी
शाम 5.02 बजे आगमन व 5.04 बजे प्रस्थान
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में सूरजगढ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 17 नवम्बर को तिरूपति से संचालित होकर आगामी आदेशों तक सूरजगढ स्टेशन पर शाम 6.46 बजे आगमन व 6.48 बजे प्रस्थान कर हिसार जायेगी।
जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में सूरजगढ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा 15 नवम्बर को हिसार से संचालित होकर आगामी आदेशों तक सूरजगढ स्टेशन पर शाम 5.02 बजे आगमन व 5.04 बजे प्रस्थान कर तिरूपति जायेगी।
तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा 17 नवम्बर को तिरूपति से संचालित होकर आगामी आदेशों तक सूरजगढ स्टेशन पर शाम 6.46 बजे आगमन व 6.48 बजे प्रस्थान कर हिसार जायेगी।

Comment List