राजस्थान में मिड-डे मील कुक-कम-हेल्पर्स का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 2467 रुपए
वित्त विभाग की मंजूरी के बाद आदेश जारी
राजस्थान सरकार ने मिड-डे मील योजना में काम करने वाले कुक-कम-हेल्पर्स को बड़ी राहत। सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला। कार्यालय आयुक्त, मिड-डे-मील कार्यक्रम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि।
जयपुर। राजस्थान सरकार ने मिड-डे मील योजना (पी.एम. पोषण) में काम करने वाले कुक-कम-हेल्पर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कार्यालय आयुक्त, मिड-डे-मील कार्यक्रम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुक-कम-हेल्पर्स के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।
अब कुक-कम-हेल्पर्स को कुल 2467 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। इसमें 600 रुपये केंद्र सरकार और 1867 रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे। पहले राज्यांश 1697 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 1867 रुपये किया गया है। यह मानदेय अधिकतम 10 माह तक दिया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026-27 के तहत लिया गया है और वित्त विभाग की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया गया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कुक-कम-हेल्पर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

Comment List