मैं तो खुद गायें पालता हूं, हर घर को पालनी चाहिए, फर्जी गौशालाओं का विरोध किया : मदन दिलावर
मैंने फर्जी गौशालाओं के लिए बयान दिया था
कांग्रेसी नेता मेरे बयानों को तोड़ मरोडकर पेश कर रहे हैं।
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि वे खुद अपने गांव और जयपुर स्थित सरकारी बंगले पर गाये रखते हैं। अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके पास चार गाय और एक बछड़ा है, जिनकी खुद सेवा करते हैं। गौ माताओं को घर-घर पालना चाहिए। इस अभियान में मैं जुट गया हूं। मैंने साध्वी ऋतम्भरा से भी यह निवेदन किया है। गौमूत्र से मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसे में गौशालाओं का विरोध कैसे कर सकता हूं। कांग्रेसी नेता मेरे बयानों को तोड़ मरोडकर पेश कर रहे हैं।
मैंने फर्जी गौशालाओं के लिए बयान दिया था। जिनके पास जितनी गायें नहीं, लेकिन उससे ज्यादा अनुदान फर्जी तरीके से उठाते हैं। वे वास्तविक गौधन का फायदा रोकते हैं। उनके नाम पर धन हड़प रहे हैं। इसकी जांच भी हुई है। कई फर्जी गौशालाएं पकड़ी भी गई है। कांग्रेस राज में ऐसा हुआ। गाय की आड़ लेकर राजस्थान सरकार का पैसा उठाया। इन्होंने बूचड़खानों, गाय के हत्यारों को संरक्षण दिया।

Comment List