शुक्र कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तो जातकों को मिलती सुख सुविधाएं, शुक्र दो मार्च को वक्री, 13 अप्रैल को मार्गी, 31 मई को मेष राशि में करेंगे प्रवेश

शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं

शुक्र कुंडली में अच्छी स्थिति में हो तो जातकों को मिलती सुख सुविधाएं, शुक्र दो मार्च को वक्री, 13 अप्रैल को मार्गी, 31 मई को मेष राशि में करेंगे प्रवेश

वैवाहिक सुख का कारक माने जाने वाले शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं।

जयपुर। वैवाहिक सुख का कारक माने जाने वाले शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में शुक्र उच्च का रहता है। ये ग्रह धन, वैभव देने वाला माना जाता है। मीन राशि में इस समय शनि की साढ़े साती चल रही है, इस राशि में शुक्र दो मार्च को वक्री हो जाएंगे, 13 अप्रैल को मार्गी होंगे।  इस राशि पर गोचर करते हुए ये 2 मार्च की सुबह 6.06 मिनट पर वक्री होंगे और 13 अप्रैल को मार्गी होकर 31 मई को दोपहर 11.32 बजे मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दरअसल, शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है। चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं लेकिन मुख्य रूप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। शुक्र एक शुभ ग्रह है, इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है। हालांकि, शनि और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है। ये बृहस्पति के साथ सामान्य फ ल देने वाला ग्रह है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 2 मार्च की सुबह 06.06 मिनट पर वक्री होंगे और 13 अप्रैल को मार्गी होकर 31 मई को दोपहर 11.32 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

इन राशियों पर पडेगा प्रभाव,  कुछ के लिए अच्छा और कुछ के लिए होगा सामान्य :

मेष : शुक्र लाभकारी रहेगा। दिखावटी सामान पर खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ : मीन राशि में आने से कॅरियर में उन्नति होगी। पुरानी मेहनत का फ ल मिलेगा। घर-परिवार और कार्य स्थल पर सुखद समय रहेगा।

Read More नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी

मिथुन : कार्य वृद्धि होगी। कम समय में ज्यादा काम करने पड़ेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। 

Read More कोटा दक्षिण वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान

कर्क : भाग्य का साथ मिलेगा। बहन से सहयोग से बड़ा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है।

Read More सचिवालय फूड भवन में एआरडी का औचक निरीक्षण, कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित

सिंह : विवाद हो सकते हैं, सतर्क रहें। सोच-विचार कर काम करें। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।

कन्या : वैवाहिक सुख बना रहेगा। लव लाइफ  में सफ लता मिलेगी, विवाह से जुड़ी बात तय हो सकती है। कार्यस्थल पर अनुकूल समय रहेगा।

तुला : महिलाओं को थायराइड की समस्याएं हो सकती हैं। पुरुषों को कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक : इस राशि के लोगों के जीवन में सुख, शांति बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। धन संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ होगा।

धनु : माता से सुख मिलेगा। माता के सहयोग से सफ लता मिल सकती है। कार्य वृद्धि होगी, लेकिन आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 

मकर : अपने काम में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बड़ी सफ लता मिल सकती है।

कुंभ : संपत्ति से लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  

मीन : दैनिक कार्यों में लाभ मिलेगा। शुक्र का ये गोचर आपके लिए सुखद वातावरण बनाएगा। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई