चौदह बीघा कृषि भूमि पर बसाई गई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, चार बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया

चौदह बीघा कृषि भूमि पर बसाई गई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, चार बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब चौदह बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया।

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने करीब चौदह बीघा कृषि भूमि पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही गैर मुमकिन नदी नाले की करीब चार बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 13 स्थित ग्राम भावसार ईश्वरवाला बस्सी में करीब आठ बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति कृषि भूमि से लगती हुई खसरा नं. 24 गैर मुमकिन नदी नाले की करीब चार बीघा सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुए कॉलोनाइजर की ओर से अवैध कॉलोनी बसाने के लिए किए गए निर्माणों का ध्वस्त किया।

जोन 14 स्थित ग्राम सिमलिया से वाटिका रोड पर करीब छह बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति के श्याम साई रेजीडेन्सी नाम से बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार