कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 

कैफे की आड़ में हुक्का बार का पर्दाफाश

कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 
जयपुर की आदर्श नगर पुलिस ने राजापार्क स्थित 'द चिल डेक' कैफे पर दबिश देकर अवैध हुक्का बार पकड़ा है। पुलिस ने मैनेजर नरेश बैरवा को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर, हुक्के और चिलम जब्त किए। मौके पर हुक्का पी रहे सात युवकों पर कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया।

जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने कैफेकी आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार के एक मैनेजर नरेश बैरवा (19) निवासी श्रीनाथ विहार कॉलोनी, जामडोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर, हुक्के, चिलम और हुक्का पाइप जब्त किए हैं। वहीं हुक्का पीते मिले सात युवकों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत चालान कर जुर्माना वसूला गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि राजापार्क गली नंबर-3 स्थित द चिल डेक कैफे पर दबिश दी। जांच में सामने आया कि कैफे में ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर मिलाकर हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से कई प्रकार के प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर, हुक्के, चिलम और अन्य सामग्री बरामद की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर...
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र