हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी की 1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त, JDA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज

हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी की 1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त, JDA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दक्षिण पुलिस और जयपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त कार्रवाई में मानसरोवर के हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी और उसकी पत्नी तीजा सांसी की करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति ध्वस्त। पुलिस के अनुसार, दोनों पर अवैध शराब और मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज।

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसरोवर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी और उसकी पत्नी तीजा सांसी की अवैध रूप से निर्मित संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। पुलिस और जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की संयुक्त टीम ने शिव शंकर विहार, गुर्जर की थड़ी स्थित मकान नंबर 36 को ध्वस्त कर दिया। बाजार मूल्य के अनुसार, इस अवैध संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों एवं हार्डकोर अपराधियों द्वारा अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध जिला स्तर पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 9 अवैध शराब तस्करी तथा 3 अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं। वहीं उसकी पत्नी तीजा सांसी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 अवैध शराब और 2 मादक पदार्थ से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

सभी मामलों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि दोनों ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धन से जयपुर विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया