घरेलू गैस के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पांच जगहों पर रसद विभाग की कार्रवाई

पांच संलिप्तो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी

घरेलू गैस के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पांच जगहों पर रसद विभाग की कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम की टीम ने पांच स्थानों पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 43 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 1 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 3 बांसुरी जब्त। पांच संलिप्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अवैध रिफलिंग और बिक्री के मामलों में मकान नं. 50, सीताराम जी ढाणी, जैनिल बैकर्स और मुहाना मण्डी गेट पर कार्रवाई।

जयपुर। घरेलू गैस का वाणिज्य उपयोग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला रसद अधिकारी प्रथम की टीम ने पांच अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 43 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रोनिक कॉटा, 1 इलेक्ट्रोनिक मोटर एवं 3 बांसूरी जब्त की। पांच संलिप्तो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि विशेष प्रवर्तन दल ने मकान नं. 50 जेपी कॉलोनी शास्त्री नगर में अवैध रिफलिंग की पुष्टि होने पर घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 कॉटा, 1 इलेक्ट्रोनिक मोटर जब्त किए गए।

सीताराम जी ढाणी वार्ड नं. 61 जगतपुरा में 25 घरेलू व्यवसायिक गैस सिलेण्डर, 1 बांसूरी जब्त की। जैनिल बैकर्स पृथ्वीराज नगर महारानी फार्म दुर्गापुरा में अवैध रिफलिंग पर पांच घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 बांसूरी जब्त की तथा मुहाना मण्डी गेट नं. 2 में घरेलू सिलेण्डर जब्त किए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन...
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ
जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत