अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

जयपुर डीएसटी पश्चिम टीम ने मनेंद्र व कोमल की सूचना पर थाना क्षेत्र झोटवाड़ा में एक फ्लैट में संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरे होने की खबर मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां चार संदिग्ध युवक मौजूद मिले।

जयपुर। जयपुर डीएसटी पश्चिम टीम ने मनेंद्र (ASI) व कोमल (कांस्टेबल) की सूचना पर थाना क्षेत्र झोटवाड़ा में एक फ्लैट में संदिग्ध व्यक्तियों के ठहरे होने की खबर मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां चार संदिग्ध युवक मौजूद मिले। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है: लोकेंद्र (निवासी – कुचामन) गोगराज (निवासी – रीगंस) विजयपाल सिंह (निवासी – कुचामन) लोकेश (निवासी – झुंझुनूं) जांच में सामने आया कि इनमें से एक आरोपी लोकेंद्र सिंह पुत्र सवाई सिंह, थाना मकराना, जिला डीडवाना में दर्ज FIR नंबर 77/26 में वांछित चल रहा था।

तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से 50 पासपोर्ट, 32 मोहरें, 3 मोबाइल फोन तथा हिसाब-किताब से जुड़ी 5 डायरी बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग “डायमंड वीज़ा सर्विस” नामक फर्म से जुड़े हुए हैं, जिसका मालिक कुंदन मल राठौड़ (निवासी – नागौर) है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विज्ञापन देकर लोगों को ड्राइवर, माली, मिस्त्री आदि के नाम पर विदेश भेजने का झांसा देकर अवैध रूप से वीज़ा संबंधित गतिविधियां चला रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव