दिल्ली में खराब मौसम का असर, 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

यात्री परेशान

दिल्ली में खराब मौसम का असर, 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में असमर्थ रहने के कारण इंडिगो, एयर इंडिया और ओमान एयर की चार फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें कोलकाता, अमृतसर, फुकेट और मस्कट से आने वाले विमान शामिल हैं।

जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर देखने को मिला है। खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों की लैंडिंग प्रभावित हुई, जिसके चलते चार फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट, जो कोलकाता से दिल्ली जा रही थी, उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिकूल मौसम के कारण जयपुर भेजा गया। यह विमान फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर है और दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति मिलने के बाद अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना होगा।

इसके अलावा तीन अन्य उड़ानें भी दिल्ली की बजाय जयपुर पहुंचीं। इनमें एयर इंडिया की अमृतसर से दिल्ली आने वाली फ्लाइट, इंडिगो की फुकेट (थाईलैंड) से दिल्ली जा रही फ्लाइट तथा ओमान एयर की मस्कट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कतें आ रही हैं। इसी वजह से एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया। अब तक कुल चार फ्लाइट्स जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट होकर पहुंच चुकी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित