जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम का असर, फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
यात्रियों को राहत मिली
जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम खराब होने के कारण मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर जयपुर भेजा गया। फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण फ्लाइट को दिल्ली में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।
फ्लाइट के जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को राहत मिली। अब दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है। क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को जयपुर से वापस दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। दिल्ली में खराब मौसम को देखते हुए आने वाले समय में अन्य फ्लाइट्स के भी डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन और यात्रियों की आवाजाही बढ़ सकती है।

Comment List