ईरान-इजरायल तनाव का विमानों पर असर : जयपुर से स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द, कई एयरलाइंस ने रोकी बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है

ईरान-इजरायल तनाव का विमानों पर असर : जयपुर से स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द, कई एयरलाइंस ने रोकी बुकिंग

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ईरान-इजरायल तनाव का असर दिखने लगा है। गुरुवार को स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द रही, जबकि एतिहाद और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी व दुबई के लिए बुकिंग रोक दी है। राहत की बात यह कि एयर अरबिया की शारजाह फ्लाइट फिर शुरू हो गई, लेकिन अनिश्चितता अब भी बरकरार है।

जयपुर। ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:40 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन मौजूदा हालात के चलते इसे संचालन से रोक दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग भी अस्थायी रूप से बंद कर दी है। एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी के लिए और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई के लिए टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी है।

हालांकि, कुछ राहत भरी खबर भी सामने आई है। शारजाह के लिए एयर अरबिया की फ्लाइट, जो पिछले दो दिनों से प्रभावित थी, गुरुवार से फिर से नियमित रूप से संचालित होने लगी है। इससे यात्रियों को आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

Tags: planes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में बनाए जा रहे दंगे जैसे हालात : भाजपा चाहती है हिन्दू-मुसलमान में उलझा रहे देश, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सवाल न पूछ सकें लोग, राहुल गांधी ने की बहकावे में नहीं आने की अपील दिल्ली में बनाए जा रहे दंगे जैसे हालात : भाजपा चाहती है हिन्दू-मुसलमान में उलझा रहे देश, ताकि विभिन्न मुद्दों पर सवाल न पूछ सकें लोग, राहुल गांधी ने की बहकावे में नहीं आने की अपील
गांधी ने भाजपा पर नफरत फैलाकर दिल्ली में दंगों जैसे हालात बनाने का आरोप लगाया। उत्तम नगर हिंसा का जिक्र...
जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : तापमान गिरने से गर्मी का असर कम, प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ तूफानी: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जनजीवन बाधित
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
ईरान ने अमेरिका-इजरायल को गुप्त जानकारी देने के तीन दोषियों को दी फांसी: खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए ऐसे करते थे काम, अब तक 3000 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
जयपुर पुलिस के 6 जवान बने “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” : उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुए सम्मानित, मित्तल ने कहा- पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते है पुरस्कार
ग्रेट निकोबार द्वीप के आदिवासी प्रमुखों ने की राहुल गांधी से मुलाकात: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का जताया कड़ा विरोध, बताया जीवन-यापन के तरीके और द्वीप के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा