ईरान-इजरायल युद्ध का असर : खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को परेशानी

दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को परेशानी

एयरपोर्ट पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर। खाड़ी देशों के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। एतिहाद की अबूधाबी, एयर अरबिया की शारजाह, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट्स नहीं उड़ सकीं। अचानक रद्द हुई उड़ानों से यात्रियों को भारी परेशानी। कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर जानकारी के लिए भटकते रहे।

जयपुर। मध्य-पूर्व में जारी ईरान-इजरायल युद्ध का असर हवाई सेवाओं पर लगातार दिखाई दे रहा है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए संचालित चार फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज की जयपुर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। यह फ्लाइट रोजाना रात 3:15 बजे जयपुर से अबूधाबी के लिए रवाना होती है। इसी तरह एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई।

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 8:45 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट भी संचालित नहीं हो सकी। वहीं स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट भी रद्द रही। लगातार फ्लाइट्स रद्द होने से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत