ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 

कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से दुबई की दो फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान 

ईरान-इजरायल युद्ध के असर से जयपुर एयरपोर्ट की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। Air India Express और SpiceJet की दुबई जाने वाली फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को परेशानी और कई को यात्रा योजना बदलनी पड़ी।

जयपुर। मध्य पूर्व में जारी ईरान-इजरायल युद्ध के चलते हवाई सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जयपुर एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली दो फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट बुधवार सुबह रद्द रही। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 8:45 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। इसके अलावा स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए संचालित होती है।

दोनों फ्लाइट्स रद्द होने से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बदलनी पड़ी।

हालांकि, इस बीच एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट बुधवार को निर्धारित समय पर संचालित हुई। एयर अरबिया की यह फ्लाइट पिछले तीन दिनों से लगातार नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिससे कुछ यात्रियों को राहत मिली।

Read More जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- शहर के विकास का बनेगा ग्रोथ इंजन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा